बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की पत्नी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार!

saubhagywati-gangwar_67e16c269efd54104ac622af3533f53e

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के 8 बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार (72 साल) का आज तड़के निधन हो गया। बृहस्पतिवार रात में उनकी तबियत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बीपी लो व हल्के फीवर की शिकायत है। जहां कुछ देर बार उनकी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थी। उनकी अंतिम यात्रा भारत सेवा ट्रस्ट से शाम 4:00 बजे सिटी शमशान भूमि को जाएगी।सौ भाग्यवती गंगवार के निधन की सूचना पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लोग पहुंचने शुरू हो गए।

बताया जा रहा है कि सौभाग्यवती गंगवार बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने निज आवास भारत सेवा ट्रस्ट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों का सांसद आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट दिया है।