बरेली; फ़ोन पर बात करते-करते खुद को मारी गोली; मौके पर ही मौत!

Suicide

बरेली के थाना सुभाष नगर के गांव सनइया धनसिंह निवासी 23 वर्षीय युवक रोहित की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि मंगलवार देर शाम सोने की बात कहकर रोहित छत पर चला गया था। मां माला देवी ने खाना खाने को आवाज दी तो गोली की आवाज आई। अभिषेक छत पर पहुंचा तो रोहित का शव खून से लथपथ छत पर पड़ा था। रोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

शाम को घर आने के बाद छत पर मोबाइल से कर रहा था बात
सुभाषनगर के मढ़ीनाथ सनराईज कालोनी निवासी संजीव कुमार का 23 वर्षीय बेटा रोहित कार चालक था। उसके छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि रात करीब सात बजे उसका भाई घर पर आया। उसके बाद वह छत पर चला गया। उसकी मां माला देवी ने उससे खाने को कहा तो कुछ देर में आने की बात कहकर वह छत पर ही बैठा रहा। किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था।
गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग डर गए
दस मिनट बाद अचानक छत पर गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग डर गए। छोटे बेटे अभिषेक को मां ने छत पर भेजा तो देखा उसके भाई रोहित का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ था। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई कि रोहित किसी से फोन पर बात कर रहा था इसी बीच घटना घटी है। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।