टीवी चैनल पर बहस के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; चले लात-घूंसे!

jme82kdo_image_640x480_05_October_23

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पार्क में एक समाचार चैनल द्वारा शनिवार रात को आयोजित चुनावी बहस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे पर लाठियों और प्लास्टिक की कुर्सियों से कथित तौर पर हमला किया, जिससे उनमें से कुछ लोग घायल हो गए।

दो समूहों द्वारा प्लास्टिक की कुर्सियां फेंके जाने और लाठियां चलाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब एक टीवी समाचार चैनल ने भंवरताल पार्क में एक चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया था।