जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया तो भड़की दुल्हन; शादी रुकी!

sakataka-tasavara_de6ad93b5b79648f7453c35896f8a4cf
अमरोहा के असमोली में जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ आपत्तिजनक हरकत की तो दुल्हन खफा हो गई और फेरे लेने से इनकार कर दिया। यह जानकारी जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन देर रात तक दुल्हन शादी करने से इनकार करती रही। हालांकि दूल्हा ने हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात थाना क्षेत्र के दूसरे गांव से बुधवार की दोपहर पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया। शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था।
इसी  दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई।