दिल्ली कैपिटल्स की एकतरफा जीत, मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया

delhi-capitals-108185370

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने मुंबई को 193 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बना सकी।

दिल्ली के खिलाफ मुंबई का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अमनजोत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है।

लैनिंग और जेमिमा ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स के तूफानी अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 192 रन बनाए। लैनिंग ने छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 गेंद में 53 रन की पारी खेली, लैनिंग का इस सीजन में यह तीसरा अर्धशतक है। वहीं जेमिमा ने इसके बाद 33 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 69 रन बनाए। शेफाली वर्मा (28) और ऐलिस कैप्सी (19) ने भी तेजी से रन बनाए।