केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज सुविधा एप लॉन्च किया

smriti-irani_1695709666

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हज तीर्थ यात्रियों के लिए हज सुविधा एप लॉन्च किया। साथ ही हज गाइड 2024 भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों के लिए हज यात्रा को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए एनडीए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने समन्वित प्रयास किए हैं।

ईरानी ने कहा कि हाजियों के लिए सुविधाएं प्रदान करना सिर्फ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं है। मोदी सरकार ने हाजियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज सुविधा मोबाइल एप किसी भी जरूरत के समय अधिकारियों को हाजियों की वर्तमान स्थान के बारे में जानकारी देगा। यह एप हाजियों को जरूरत के समय निकटतम स्वास्थ्य सुविधाओं का पता लगाने में भी मदद करेगा।