यूपी/बदायूं; पुलिस वर्दी पहन लोगों पर रौब झाड़ता फर्जी पुलिस वाला!

f953789f-dd50-4d03-a8d5-8f68f5977809

उत्तर प्रदेश के बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक फर्जी सिपाही पकड़ा गया है। बता दें यह शहर के बाईपास पर सरदार पटेल चौराहे के पास लोगों पर खाकी वर्दी का रौब गांठ रहा था, उन्हें हड़का रहा था। तभी लोगों ने इसकी सूचना थाना इंस्पेक्टर को दी, जिससे वह मौके पर पहुंच गए और वर्दी पहने व्यक्ति को थाने ले आए।

थाने लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह सिपाही ही नहीं है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना नाम हरीश गिरी बताया है। वह बागपत जिले में सिंघावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला है, वह करीब डेढ़ साल से बदायूं में रह रहा था। उसने एक विधवा महिला से शादी भी कर ली थी और महिला सरकारी स्कूल में टीचर है।

हरीश गिरी खुद को सिविल डिफेंस का कर्मचारी बताता था, जहां लोगों से वसूली भी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया है।