WPL: आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने दर्ज की एकतरफा जीत!

rayal-caljarasa-bgalra-bnama-mabii-idayasa-liva-sakara_c7f806b075ac0171a2ebfb73bbd32465

महिला प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया। आरसीबी से मिले 132 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 15.1 ओवर में हासिल किया।

मुंबई की ओर से एमेलिया केर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 15 गेंदों पर 31 रन कूटे।

इससे पहले लीग के नौवें मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं। तीसरा टका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।